बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: गुलड़िया। गुलड़िया के एक डिग्री कॉलेज में सेवा योजन विभाग ने रोजगार मेला लगाया। इसमें 1014 युवाओं को रोजगार मिला, जबकि 11 युवाओं को तुरंत नियुक्त पत्र भी दिए गए। बुधवार को गुलड़िया उपराला के गौरी शंकर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 30 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 2567 से अधिक युवाओं का पंजीकरण हुआ। इनमें से 1014 को विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्रदान करने का अवसर दिया गया। सहायक निदेशक सेवायोजन बीएस सेंगर प्रधान, सहायक अनूप दुबे सहायक, सेवायोजन अधिकारी मदनपाल ने युवाओं को पंजीकरण के लिए स्टॉल लगाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई और 11 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ....