बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरसेर। मेले में सट्टा का वीडियो वायरल होने तथा अधिकारियों की फटकार पर नबाबपुरा चौकी पुलिस ने दो लोगों को सट्टा चलाते पकड़ लिया। सिरौली के गांव बराथानपुर में रामलीला मेले में तीन दिन से सट्टा की दुकान लगी हुई थी, युवाओं ने लाखों रुपये का सट्टा लगा दिया। सोमवार सुबह वीडियो वायरल होने तथा एक्स पर शिकायत होने पर अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई तो चौकी नबाबपुरा पुलिस हरकत में आई और दो लोग रमन और रंजीत निवासी अहमदनगर शाहबाद जिला रामपुर को पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: मेले में तीन दिन से चल रहा था सट्टा, अधिकारियों की फटकार पर कराया बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...