Bareily News: मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने भरे विकास के रंग
बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय जसोली में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बच्चों को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी मदन मोहन उपाध्याय ने किया। प्रतियोगिता के पांच विजेता बच्चों को विधायक ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीरजा सक्सेना ने आभार जताया। इसके बाद कम्पोजिट विद्यालय खड़ौआ द्वितीय में भी प्रतियोगिता हुई। यहां मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने विजेता पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.