बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेरे सपनों का भारत विषय पर ब्लॉक स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता सीनियर वर्ग आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रधानाचार्य नीतू सक्सेना और उपप्रधानाचार्य अनु पाराशरी की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा रानी ने प्रथम, स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज की पूर्वी रस्तोगी ने द्वितीय और राम भरोसे लाल कन्या इंटर कॉलेज की गुनगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: पोस्टर प्रतियोगिता में गीतांजलि की निहारिका प्रथम यह भी पढ़ें- Bareily News: संकल्प सेवा अभियान ...