बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर केसर इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण त्याग और विकसित भारत बनाने के बारे में बताया। यह कार्यक्रम ईको क्लब के बच्चों ने प्रस्तुत किया। ईको क्लब प्रभारी इंद्रजीत बग्गा के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम लगाया गया।इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, विधान सभा संयोजक सुरेश गंगवार,शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी,नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,आलोक गंगवार,जिला पंचायत सदस्य ओमवीर सिंह,स्वाति कुमार,कुंवर सेन मौर्य,ललित शर्मा,प्रिंसिपल रवि प्रकाश शर्मा,चं...