बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: महिला दवा कारोबारी के पांच लाख रुपए लेकर उनका मैनेजर फरार हो गया। जाते जाते वो कम्पनी के ऑफिस में भी ताला लगा गया। पीड़िता ने बारादरी थाने में मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। आशीष रायल पार्क निवासी प्रिया गुप्ता की श्री जी फार्मा एंड सर्जिकल नाम से दवा की फर्म है। आरोप है कि उनकी फर्म में मैनेजर और अकाउंट का काम देखने वाला अभय सक्सेना मेडिकल स्टोर और डिस्ट्रीब्यूटर्स से नकद भुगतान वसूलता था। अभय सक्सेना ने श्रीराम मेडिकल, कृष्णा मेडिकल, विकास मेडिकल, गौरी फार्मा, अजहरी फार्मा, इंडियन मेडिकल, लाइफ केयर और अर्पित एलके फार्मा समेत कई प्रतिष्ठानों से करीब पांच लाख रुपये नकद प्राप्त किए। यह रकम फर्म को नहीं सौंपी। रकम मांगने पर वह लगातार टालमटोल करता रहा। 23 जून 2026 को अभय सक्सेना बिना किसी सूचना के फर्...