बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। मृत बच्चे के जन्म लेने के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में परिवार वालों को जानकारी हुई कि बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। परिवारवालों ने डॉक्टर पर लगे आरोप को वापस लेते हुए नवजात का पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। परिवार वाले बच्चे का शव अंतिम संस्कार करने के लिए घर ले गए। इस वजह से सीएचसी में कई घंटे अफरा-तफरी का माहौल रहा।फरीदपुर के नवादा बिलसंडी के सत्येंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे अपनी पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद वे डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने ...