बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: आंवला। गांव पालमपुर गौटिया मजरा रसूला के सत्यपाल ने बड़े भाई पर मृत पिता के नाम से फर्जी कागजात लगाकर 2.97 लाख का कृषि ऋण निकालने, पैतृक भूमि की जोताई रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए में तहरीर दी है।बताया कि उनके पिता रामलाल का निधन 19 जुलाई 2026 को हो गया था। आरोप है कि अगले ही दिन 20 जुलाई 2026 को बड़े भाई ने फर्जी दस्तावेज व अंगूठा लगाकर बैंक से 2.97 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करा लिया। शुक्रवार सुबह जब वह गाटा संख्या 198 व 678 स्थित अपने हिस्से की जमीन की जुताई को गया तो भाई ने गाली-गलौज कर ट्रैक्टर चालक को भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...