बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी अब्दुल कादिर की मौत के मामले में उसके भाई ने एडीजी को प्रार्थनापत्र देकर मृतक की पत्नी समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। भाई ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमे में उचित धाराओं की वृद्धि किए जाने की मांग की है। भाई ने शिकायती पत्र में कहा है कि अब्दुल कादिर को 28 जुलाई की दोपहर 12:30 बजे उसकी पत्नी सादमा ने पेट्रोल डालकर जला दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई का आरोप है कि अब्दुल कादिर ने मौत से पहले सादमा द्वारा जलाने का बयान दिया था। इसका वीडियो विवेचक को व्हाट्सएप पर भेजा गया है। आरोप है कि पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर रही है। विवेचक ने समझौता का दबाव बनाकर जबरन कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले में आवश्यक साक्ष्यों की जा...