बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: सीमित संसाधन और आर्थिक तंगी भी हौसलों की रफ्तार नहीं थाम सकी। परिवार की मुश्किलों के बीच पले-बढ़े बरेली के एथलीट अब अपने दम पर कामयाबी की नई इबारत लिखने निकले हैं। खेल के लिए जरूरी डाइट और जूतों से लेकर अभ्यास के खर्च तक जुटाने में चुनौतियां हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का जुनून बरकरार है। रेलवे ग्राउंड में कोच अजय कश्यप से निशुल्क ट्रेनिंग ले रहे रोहित, अंजली अनुष्का और अमनप्रीत जयपुर में आयोजित छठी राष्ट्रीय ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कोच अजय कश्यप ने चारों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पदक लाने की उम्मीद जताई है। नेशनल में मेडल लाकर नौकरी पाना पहला लक्ष्य यह भी पढ़ें- Kausambi News: सुनीता सरोज ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमअनुष्का का राष्ट्रीय पदक जीतने का लक्ष...