बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: बरेली। मुरादाबाद की फर्म ने कंस्ट्रक्शन मैटेरियल मंगाकर भुगतान नहीं किया। इसको लेकर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर में नैनीताल रोड पर संचालित एसएस ट्रेडर्स के प्रतिनिधि किला निवासी अधिवक्ता वामिक शमसी ने बताया कि उनकी फर्म निर्माण सामग्री की सप्लाई करती है। एक जून 2024 को मुरादाबाद में लाइनपार साउथ रेलवे कॉलोनी निवासी अनमोल सिंह उनके कार्यालय आए और खुद को स्पेशियस क्राफ्ट कंस्ट्रक्शन फर्म का पार्टनर बताया। कहा कि चंदौसी स्थित वीनस शुगर लिमिटेड में भवन व सड़क निर्माण के लिए सामग्री की जरूरत है। उन्होंने फर्म में अपनी सास सुनीता देवी को भी पार्टनर बताया और पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक देकर 18.77 लाख रुपये की निर्माण सामग्री मंगा ली। इसमें से 9.50 लाख रुपये का भुगतान हो गया और 9.27 लाख ...