बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: आंवला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनगांव श्याम स्थित देशी शराब की दुकान पर एक व्यक्ति को सेल्समैन ने मुफ्त में शराब नहीं दी तो उसने सेल्समैन की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव रम्पुरा खुर्द निवासी डोरी लाल लोधी ने बताया कि वह खनगांव श्याम की देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। 31 अक्तूबर की रात्रि करीब आठ बजे आजमपुर का बिगनेश यादव अपने एक अन्य अज्ञात साथी के साथ दुकान पर आया था। आरोप है कि युवकों ने तीन पौवा शराब ली और जब सेल्समैन ने उनसे पैसों की मांग की, तो उन्होंने पैसे देने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जबरन दुकान के अंदर घुस आए और उसकी पिटाई कर दी, इसी दौरान किसी धारदार वस्तु से पीड़ित के मुंह पर वार कर दिया, जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।आर...