बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: चोरों ने शनिवार रात मुड़िया चेतराम और सुरला गांव के पांच घरों से लाखों की चोरी कर ली। एक जगह भैंस खोलने पर ग्रामीण जाग गए तो चोर भाग निकले। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। भोजीपुरा के गांव मुड़िया चेतराम में शनिवार की रात रवि शर्मा परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। तभी रात में किसी समय चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर संदूक और अलमारी से सोने का मंगल सूत्र, दो अंगूठियां, टीका, चांदी की चार जोड़ी पायल, चार जोड़ी खड़ुआ लिए। इसके बाद चोरों ने गांव के कल्लू मंसूरी के घर धावा बोला। यह भी पढ़ें- Hapur News: हाफिजपुर में चोरों का आतंक, देर रात दो घरों में लाखों की चोरी यहां भी कल्लू परिवार के साथ घर के बरामदे में सोया हुआ था। चोर ताला तोड़कर कमरे में घुस गए और संदूक में रखे सोने-चांदी...