बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। मीरगंज के मढ़ी सत्याना मैदान में चल रहे 14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के अंतिम दिन सोमवार को भव्य झांकियों के साथ राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकली गई। नगर पंचायत चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता और मेला अध्यक्ष घनेंद्र कुमार गुप्ता ने राधा कृष्ण का पूजन व आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में राम सीता, देवकी वसुदेव, शिव पार्वती, राम लक्ष्मण और मां काली की सुंदर झांकियां शामिल हुईं। इस दौरान लोगों ने झांकियों पर पुष्पवर्षा की। रतनपुरी, मुख्य बाजार, सिरौली चौराहा, स्टेशन रोड, हाईवे, मेवात, शिवपुरी, खानपुरा और अफसरयान होकर मेला स्थाल पर समाप्त हुई। मंगलवार की सुबह मेला का समापन हो जाएगा। शोभायात्रा में लव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, महेश गुप्ता, नीरेश गुप्ता, पप्पू शर्मा, हरसहाय ...