बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। पानी बढ़ने से खतरनाक हुई रामगंगा के कटान से कपूरपुर के मंदिर के एक हिस्से की मिट्टी बहने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। रामगंगा में बढ़े पानी से नदी खतरनाक होकर कपूरपुर और मदनापुर के बीच कुछ हिस्सों में कटान कर रही है। नदी देवी मंदिर के एक हिस्से की मिट्टी बहा कर ले गई।जिससे मंदिर के दो पिछले नीचे धंस गए मंदिर का विंटर क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार में दरार पड़ गई है। जिससे मंदिर पर कटान का खतरा बढ़ गया है। प्रधान हरीश कुमार राजपूत ने बताया मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है।उल्लेखनीय है नदी मंदिर के पास की दिनों से कटान कर रही है। बाढ़ खंड ने मंदिर बचाने को की दिन कटान निरोधक कार्य किया था। बाढ़ खंड की टीम मंदिर की हजारों ईंटें बोरों में भरकर नदी किनारे डाल दीं।लेकिन बड़े पानी से यह प्रयास नाकाफ...