Bareily News: मिड-डे-मील की निगरानी अब फोटो से होगी, बच्चों और थालियों की पांच-पांच तस्वीरें करनी होंगी अपलोड
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील का भोजन खाते हुए पंक्तिबद्ध बैठे बच्चों और उनकी थाली के पांच पांच फोटो खींचने होंगे। ये फोटो डिजिटल रजिस्टर पर उपलब्ध कराए गए मिड-डे-मील भोजन एप पर डाउनलोड करने होंगे। सरकार की ओर से इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसए डॉ. विनीता ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नई व्यवस्था का पालन करने के लिए निर्देशित कर दिया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत जिले के परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील की व्यवस्था की गई है। जिले के 2634 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 2,83,318 बच्चों को प्रत्येक शैक्षिक कार्य दिवस में दोपहर के समय मेन्यू के हिसाब से मिड-डे-मील का भोजन परोसा जाता है। जिसकी दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पर हर रोज रिपोर्ट भी ली जाती है। नई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.