Bareily News: मास्टर्स एथलेटिक्स ट्रायल आज से, 30 से 90 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली। बरेली मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रविवार, 18 अक्तूबर को जनपदीय एवं मंडलीय मास्टर्स एथलेटिक्स चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह नौ बजे बरेली कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसमें 30 से 90 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। एसोसिएशन की सचिव अर्चना राजपूत ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक लखनऊ में होने वाली प्रदेशीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को पंजीकरण के लिए स्टेडियम में समय से पहुंचना होगा। साथ में आधार कार्ड, उसकी छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Bareily News: मंडलीय मास्टर्स एथलेटिक्स चयन ट्रायल कल स्टेडियम आरएन टैगोर इंटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.