बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फोटो- अधिवक्ता को समझाते कोतवाल और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दो दिन के लिए आमरण अनशन स्थगित

आमरण अनशन की शुरुआत नवाबगंज। मुकदमा दर्ज होने के एक माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज दलित अधिवक्ता ने सोमवार को पत्नी के साथ सीओ कार्यालय पहुंचकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। अधिवक्ता के अनशन की जानकारी मिलने पर साथी अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच कर अनशन पर बैठ गए। सीओ के अवकाश पर होने के कारण कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी को मौके पर लेकर पहुंचे और अधिवक्ता को समझा-बुझाकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद अधिवक्ता ने दो दिन के लिए आमरण अनशन स्थगित कर दिया।

घटना का विवरण नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गा...