बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: मारपीट के मुकदमे में कार्रवाई न होने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह का किया प्रयास बरेली, मुख्य संवाददाता। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव उलेहैतापुर निवासी मीना ने मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर खुद पर डीजल डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को रोक लिया और स्थिति को संभाल लिया। बाद में अधिकारियों ने उसकी शिकायत सुनकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महिला का आरोप महिला का आरोप है कि चार मार्च को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके और उसके बेटे के साथ डीजे के पैसों के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में बहेड़ी थाने में छह मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। एफआई...