बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव चैनटा में सोमवार शाम घर में घुसकर महिला और उसके देवर संजय से गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी पर अपने छोटे बच्चे के साथ मारपीट करने और बाइक में आग लगाने का भी आरोप लगाया है। चैनतटा गांव निवासी सोनम पत्नी कैलाश चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे पड़ोसी सूरज घर में घुस आया और उसके व देवर संजय के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दोनों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने उसके छोटे बच्चे को भी पीटा। सोनम का आरोप है कि सूरज ने अपनी मोटरसाइकिल घर के ऊपर चढ़ाकर उसमें आग लगा दी। पीड़िता के मुताबिक उसने बाइक में आग लगाने की घटना का वीडियो भी बना लिया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच कर रह...