बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: मानसिक मंदित किशोरी को घर में अकेला पाकर जरी कारीगर और उसके नाबालिग साथी ने गैंगरेप किया। अचानक घर पहुंची किशोरी की भाभी ने स्थिति देखकर शोर मचाया तो वहां भीड़ जमा हो गई। किशोरी की भाभी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी है। फरीदपुर में 15 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी अपनी भाभी के साथ रहती है। उसके परिवार के अन्य लोग दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करते हैं। बीते करीब एक महीने से किशोरी फरीदपुर में ही कारचोबी का काम करने वाले जफर के घर जाकर काम करती थी। हेल्पर के काम के लिए जफर उसे 50 रुपये मजदूरी देता था। यह भी पढ़ें- फरीदपुर में मंदबुद्धि किशोरी से गैंगरेप आरोप है कि गुरुवार को किशोरी की भाभी पड़ोसी के घर गई थी, तभी मोहल्ले में रहने वाला जफर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि जफर ने किशोरी से दुष्कर्म...