बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में आयोजित आईएसए इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट तेजस का दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 54 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। विजेता और उपविजेता ट्रॉफी मानसस्थली और सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के नाम रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मान मिला। विद्यालय निदेशिका राधा सिंह ने कहा कि खेल में भाग लेना और अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना भी बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला वाजपेयी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आईएसए अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. अंकित बग्गा, गुरु मेहरोत्रा और अमनदीप बेदी मौजूद ...