बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों और बार-बार लगने वाली आपत्तियों से आवेदकों को राहत देने के लिए बीडीए ने नई पहल की है। प्राधिकरण अब आर्किटेक्ट, इंजीनियर, बिल्डर-डेवलपर, उद्योग, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों और होटल कारोबारियों समेत विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ विकास संवाद करेगा। इन बैठकों में समस्याओं को सीधे समझने के साथ उनके व्यावहारिक समाधान तलाशे जाएंगे और सुझावों के आधार पर व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि विकास संवाद की शुरुआत तीन सितंबर से होगी। पहले चरण में आर्किटेक्ट, इंजीनियर और लाइसेंस प्राप्त तकनीकी प्रोफेशनल्स के साथ बैठक होगी। इसके बाद 10 सितंबर को बिल्डर-डेवलपर, 17 सितंबर को औद्योगिक संघ और उद्योग प्रतिनिधि, 24 सितंबर को ...