बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: सिल्वर एस्टेट स्थित सिद्धयोग शक्ति दरबार में सोमवार को मां संतोषी प्राण प्रतिष्ठा दिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्र जाप से हुई। गुरुदेव गोविंद जी एवं गुरुमाता आस्था के सानिध्य में मां संतोषी की प्रतिमा का दूध, रबड़ी, गंगाजल, केवड़ा, शहद, मेवा और बूरा से अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। इसके बाद प्रार्थना और आरती हुई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाने के बाद भंडारा किया गया। कार्यक्रम में सचिव डॉ. कमल किशोर मेहरोत्रा, रिचा मेहरोत्रा, स्वाति अग्रवाल, शशि मिश्रा, मधुरलता वर्मा, पूनम अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, सुमिधा मेहरोत्रा, नेहा मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: चामुंडा मंदिर पर भंडारे का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...