बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: कोतवाली पुलिस ने आलमगिरीगंज निवासी मानस अग्रवाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कोतवाली में 28 अक्तूबर को शशि अग्रवाल ने अपने बेटे मानस अग्रवाल और उसकी पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दोनों ने मकान उनके नाम न करने पर 24 अक्तूबर को उन पर जानलेवा हमला किया है। शनिवार को पुलिस ने उसे आलमगिरीगंज से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...