बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज से हो रहा है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। मंदिरों में विशेष पूजन की तैयारियां चल रही हैं। शहर के काली माता मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, शीतला माता मंदिर, साहूकारा स्थित नौ दुर्गा मंदिरों में मेले जैसा माहौल हर साल रहता है। बाजार में खरीदारों की चहल-पहल रही। मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व नवरात्र 11 अक्तूबर रविवार से शुरु हो रहा है। इससे पहले मंदिरों में रंग-रोगन व साफ सफाई का सिलसिला देर शाम तक चला। देवी भक्त घरों में भी तैयारियों में जुटे रहे। पूजन सामग्री को लेकर बाजारों में चहलकदमी रात तक दिखी। घरों में घट स्थापना व मां के शृंगार की तैयारियां पूरी की गई। माताएं-बहनें मातारानी के शृंगार के लिए चुनरी आदि पोषाक खरीदती दिखीं। नवरात्र पर होने वाले कलश स्थाप...