बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को भक्तों ने मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां को रोली-चंदन का तिलक लगाकर पूजा की। फल और मिठाइयों का भोग अर्पित कर माता से सुख-शांति की प्रार्थना की। सुभाषनगर स्थित चौरासी घंटा मंदिर, ललिता देवी मंदिर और कालीबाड़ी स्थित माता काली मंदिर समेत शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी दिनभर पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। यह भी पढ़ें- Chapra News: मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ वातावरण, दुर्गा पूजा की धूम चौरासी घंटा मंदिर सम...