बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले विभागीय एवं लंबित मांगों को लेकर 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दामोदर स्वरूप पार्क बरेली में सभा एवं विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बरेली एवं पीलीभीत सिंचाई विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। मुख्यमंत्री, जलशक्ति मंत्री और डीएम को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। अध्यक्षता विमल कुमार वशिष्ठ ने की। बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने सिंचाई संघ की मांगों और उनके प्रदर्शन को उचित बताते हुए मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की। देश और प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मांगों को लेकर सिंचाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन वहीं तमाम विभा...