बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बरेली। बरेली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल वंदना ने 75वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2026-27 में स्वर्ण पदक जीत कर बरेली पुलिस का नाम रोशन किया है। एसएसपी ने वंदना को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बरेली पुलिस लाइन में नियुक्त महिला हेड कांस्टेबल वंदना ने हरियाणा के मधुबन (करनाल) में आयोजित पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...