बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: मीरगंज। दरवाजा खोलने को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला से डंडे से मारपीट कर महिला की उंगली दांतों से चबा ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मीरगंज कस्बा के मोहल्ला सरायखाम में मंगलवार की सुबह सात बजे दरवाजा खालने को लेकर रुकसाना पत्नी अय्यूब का नसरीन पत्नी उस्ताद से विवाद हो गया। आरोप है नसरीन ने रुकसाना को डंडे से बुरी तरह पीटा। उसकी उंगली दांतों से चबा ली। पड़ोस के लोगों ने महिला को बचाया। पुलिस ने रुकसाना की तहरीर पर आरोपी नसरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...