बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। चारा लेने गई महिला से दबंग ने छेड़छाड़ की और उसके पति से मारपीट की। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि नौ अक्तूबर की दोपहर वह अपने पति के साथ सराय तल्फी गांव के पास पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान सराय तल्फी निवासी दुर्गेश वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दुर्गेश ने महिला से छेड़छाड़ की और बचाव में आए उसके पति से मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...