बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: रामनगर। मेन चौराहे पर दोपहर में दुकान से घर जा रही एक वृद्ध महिला से दूसरी अजनबी महिला ने सोने की चैन व कुंडल उतरवा लिए और चकमा देकर फरार हो गई। मामले की तहरीर दी है। गांव के महावीर यादव ने दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी हर प्यारी बुधवार दोपहर बैठक से गांव स्थित घर जा रही थीं तभी स्टेट बैंक के सामने उन्हें एक अजनबी महिला ने रोंक लिया और बातों में उलझाकर सोने के कुंडल और सोने की चेन उतरवा दी। तभी उन्हें चक्कर आ गया, इतने में महिला जेवर लेकर फरार हो गई। होश में आने पर शोर मचाया तो वहां भीड़ जमा हो गई और महिला की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...