Bareily News: महिला को पीटकर रुपए छीनने का आरोप
बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: भमोरा। उधार के रुपये देने गई एक महिला को दबंगों ने पीटकर रुपये छीन लिए। महिला ने मामले की तहरीर दी है। गांव सैदपुर कनी के वीरपाल साहू ने बताया कि उसके पिता गांव में फेरी लगाकर लहसुन बेंचते हैं। उसके पिता ने एक वर्ष पहले रोजगार के लिए एक साहूकार से रुपये उधार लिए थे। सोमवार की शाम उसकी मां अंगूरी देवी उधार के रुपये चुकाने के लिए घर से 30 हजार रुपये लेकर गई थी। आरोप है कि रास्ते में उसकी मां को चार पांच लोगों ने पीछे से पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर लात घूंसों से पीटकर रुपये छीन लिए। वीरपाल ने गांव के चार-पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.