Bareily News: महिला के सामने अर्धनग्न कर किए अश्लील इशारे
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। गांव की महिला रविवार को दोपहर खेत की मेड़ पर घास काट रही थी। महिला का पति एवं जेठ पास के खेत में मिर्च की पौध रोप रहे थे। महिला को घास काटता देखकर पड़ोसी गांव का युवक खेत पर पहुंच गया। महिला का आरोप है युवक उनके सामने अर्धनग्न होकर अश्लील हरकतें करने लगा। शोर पर पति व जेठ पहुंच गए। महिला ने उनको युवक की करतूत बताई। पति व जेठ के ललकारने पर आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.