Bareily News: महिला और उसकी पुत्री से की मारपीट
बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में रास्ते को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट तथा धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता शांति देवी पत्नी डोरीलाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शांति देवी की विधवा एवं मंदबुद्धि बेटी दुरवासा के साथ पड़ोसी लक्ष्मी पत्नी प्रीतम लाल और उसके पुत्र नीरज ने मारपीट कर गाली-गलौज की। मोहल्ले के लोगों ने उनकी बेटी को बचाया। लक्ष्मी लगातार जान से मारने की धमकी देती है। पुत्री जब भी गोबर डालने जाती है तो रास्ते में उसे घेरकर गाली गलौज करते है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.