बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: जिला महिला चिकित्सालय में गुरुवार को अल्ट्रासाउंड जांच पूरी तरह ठप रही। अस्पताल में तैनात अल्ट्रासाउंड डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो सकी। ओपीडी शुरू होने के बाद से ही गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कक्ष के बाहर पहुंचने लगीं, लेकिन वहां डॉक्टर के अवकाश पर होने का नोटिस लगा देखकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में गुरुवार को 40 से अधिक गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंची थीं। इनमें बड़ी संख्या उन महिलाओं की थी, जो दूरदराज के क्षेत्रों से आई थीं। बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज, आंवला, रामनगर, सिरौली और मीरगंज समेत कई इलाकों से महिलाएं अस्पताल पहुंची थीं। वहां काफी देर इंतजार के बाद उन्ह...