बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: बरेली कॉलेज कैंपस में बुधवार को केक काटने को लेकर विवाद हो गया। जन्मदिन मना रहे लोगों को चीफ प्रॉक्टर ने मना किया तो इस दौरान उनकी छात्रों से कहासुनी हो गई। छात्रों ने बाद में सछास के पदाधिकारियों संग प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। बुधवार दोपहर क्लॉक टॉवर के पास समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल के साथ दूसरे छात्र नेता मौजूद थे। जन्मदिन मनाने को तीन केक मंगाए थे। जन्मदिन की सूचना किसी ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह को दी। उन्होंने छात्र नेताओं से केक हटाने को कहा। इस बीच सछास नेता और चीफ प्रॉक्टर में कहासुनी हो गई। छात्र नेता प्राचार्य कार्यालय पहुंचे, जहां प्राचार्य प्रो. ओपी राय मौजूद नहीं थे। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कॉलेज में बर्थडे मनाने की...