बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म जमा करने और फॉरवर्डिंग के नाम पर नियमित छात्र-छात्राओं से 200 रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले में छात्रनेता रवि पंडित ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्राचार्य से मुलाकात कर शुल्क की जांच और समाधान की मांग की। रवि पंडित ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं, छात्रनेता सर्वराज सिंह और समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष पवनेश यादव ने स्पोर्ट्स सुविधा नहीं मिलने के बावजूद 100 रुपये लेने की शिकायत उठाई। उन्होंने शुल्क की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्राचार्य ने शिकायतों पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने दी आंदोलन की धमकी रवि पंडित ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र का...