बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ने डीएम से 19 अक्तूबर को महानवमी के अवसर पर समस्त परिषदीय विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। महासंघ की जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला एवं जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा, महानवमी भारतीय सनातन संस्कृति एवं धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। महासंघ ने जिला प्रशासन से जनहित एवं जनआस्था को प्राथमिकता देते हुए 19 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: महानवमी पर अवकाश घोषित करने की मांग, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- Bank Holiday: क्या महासप्तमी पर बंद रहेंगे बैंक? 17 अक्टूबर तीसरे शनिवार की छुट्टी को लेकर आया अपडेट ...