Bareily News: महज आठ मिनट में नौ विधानसभा का फीडबैक ले गए अखिलेश
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर जिले की सियासी गतिविधियों का फीडबैक लिया। करीब आठ मिनट की इस मुलाकात में उन्होंने संगठन की स्थिति और विधानसभा क्षेत्रों की तैयारियों की जानकारी ली। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश ने बहेड़ी और नवाबगंज विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और नेताओं को एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.