Bareily News: मशरूम उत्पादन का गुर सीख रहे विद्यार्थी
बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: बरेली कॉलेज के करियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से 27 से 29 अक्टूबर तक वनस्पति विज्ञान विभाग में तीन दिवसीय ऑयस्टर मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों को मशरूम उत्पादन की तकनीक और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने किया। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग के प्रो. विजय सिन्हाल ने विद्यार्थियों को ऑयस्टर मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक विधि, जरूरी तापमान, नमी और व्यावसायिक अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम जगह और सीमित संसाधनों में भी मशरूम उत्पादन शुरू किया जा सकता है। प्राचार्य ने व्यावहारिक कौशल को आत्मनिर्भरता का आधार बताया। इस मौके पर उप-प्राचार्य प्रो....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.