बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: अलीगंज। सीएचसी मझगवां में मलेरिया उन्मूलन को लेकर ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बुधवार को सीएचसी में जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र सिंह ने मलेरिया उन्मूलन की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। अति प्रभावित गांवों में मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए कार्य करने के लिए कहा गया। चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए सर्विलांस व्यवस्था को आशा कार्यकर्ताओं के स्तर से और अधिक मजबूत किया जाएगा। मलेरिया से संक्रमित पाए जाने वाले धनात्मक मरीजों के फॉलोअप की व्यवस्था को भी और बेहतर बनाया जाएगा ताकि संक्रमण की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान कोऑर्डिनेटर प्रशांत मांजरेकर, सहायक विकास अधिकारी अभय कुमार सिंह, वरिष्ठ मलेरिया इंस्पेक्टर गुलशन गुप्ता,...