बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: श्री गंगा महारानी की 97वीं विशाल शोभायात्रा सोमवार को मलकपुर से निकाली जाएगी, जिसको लेकर गंगा महारानी मंदिर में रविवार को प्रेस वार्ता हुई। अध्यक्ष सुमित सैनी ने बताया कि ऐतिहासिक शोभायात्रा मलकपुर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी। इसमें बरेली समेत पूरे मंडल से श्रद्धालु शामिल होंगे। आकर्षक झांकियां और डीजे मुख्य आकर्षण रहेंगे। एटा और कासगंज से भी विशेष झांकियां शामिल होंगी। इस दौरान मंत्री ब्रह्म स्वरूप श्रीमाली, संजीव कुमार, पुरुषोत्तम सैनी, संतोष सैनी, अंश सैनी, अमोल सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...