बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। नोडल अधिकारी लईक अंसारी की ओर से फरीदपुर के मर्सी अस्पताल का पंजीकरण सील किए जाने के बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉक्टर अली जाफरी के खिलाफ धोखाधड़ी और इलाज में लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 

घटना का विवरण 13 सितंबर को फरीदपुर के फर्रखपुर के सचिन ने गर्भवती पत्नी मुस्कान को मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सिजेरियन डिलीवरी हुई उसने बेटे को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने, लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई। डॉक्टर ने अस्पताल के आगे अपना फोटो युक्त बोर्ड लगाकर खुद को एमडी लिखकर लोगों को गुमराह किया। परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सोमवार को पीड़ित परिवा...