बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: बहेड़ी। जीडब्ल्यूएस एवं ख़िदमत-ए-इंसानियत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को कस्बा बहेड़ी में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन अमीर बैंकट हॉल में लगाया गया। कैंप के दौरान कुल 200 मरीजों ने जांच एवं उपचार के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 135 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, जबकि 65 मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया। पंजीकृत 65 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन राम मूर्ति हॉस्पिटल में नि:शुल्क कराए जाएंगे। मरीजों को अस्पताल तक आने-जाने का किराया भी संस्था की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के खाने-पीने का खर्च भी संस्था द्वारा वहन किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से भी मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कैंप के आयोजन में जीडब्ल्यू एस एवं...