बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मढ़ीनाथ-नेकपुर की 66वीं रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्रीराम की राजगद्दी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के बीच निकली यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा कर प्रसाद व मिठाई वितरित की गई। भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है। शोभायात्रा में रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनिल चौधरी, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, संरक्षक ज्ञान यादव, संयोजक चरणजीत यादव उर्फ पिंकू और वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दारानगर की ऐतिह...