Bareily News: मंदिर से लौट रही महिला के कुंडल नोचकर भागे बदमाश
बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। बक्सरिया के ओमकार की पत्नी मुन्नी देवी पहलऊ मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गई थी। वह वापस घर लौट रही थी। भुता रोड पर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीछे से झपट्टा मारकर दोनों कुंडल नोच लिए। महिला ने चीख पुकार पर बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए फरार हो गए। महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.