Bareily News: मंदिर में श्रद्धालु की जेब से चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा
बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: हापुड़ का निकला जेबकतरा आंवला। थाना क्षेत्र के एक मंदिर में आरती के दौरान हापुड़ क्षेत्र निवासी जेबकतरे ने श्रद्धालु की जेब से सात हजार रुपये निकाल लिए। लोगों ने जेबकतरे को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।फतेहपुर जिले के थाना अयगांव क्षेत्र के गांव इसातपुर निवासी मोहनलाल गुप्ता अपने परिवार के साथ रविवार को मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। मंदिर पर भक्तों की भारी रही। आरती के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर हापुड़ के थाना देहात के गांव जरोठी निवासी विनोद ने मोहनलाल की जेब से सात हजार रुपये निकाल लिये। पता लगने पर मोहनलाल ने अपने बेटे दीपक तथा लोगों की मदद से उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी तलाशी लेने पर रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी विनोद को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.