बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। मंदिर के पास ग्रामीणों से बात कर रहे पुजारी से दो लोगों ने मारपीट की। बचाने पर ग्रामीण को पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मनकरा गांव पप्पू शाम को 8.30 बजे बुधवार की शाम 8.30 बजे मंदिर के पास बैठे ग्रामीणों के साथ पुजारी से बातें कर रहे थे। उनका आरोप है उसकी समय गांव के पूरन लाल व नंद किशोर शराब के नशे में वहां पहुंचे। दोनों ने पुजारी से गाली गलौज कर हाथापाई करने लगे। पप्पू ने उन्हें समझाने की कोशिश की।समझाने पर आरोपियों ने पप्पू से गाली गलौज की। विरोध करने पर उन्हे लात घूंसों से पीट कर चोटिल कर दिया। ग्रामीणों के बचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लि...