बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: विक्रमादित्य सुर्खा निवासी ओम प्रकाश ने शुक्रवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा कि गुलाब नगर में एक मंदिर है। इस मंदिर से जुड़ी 26 नवंबर 1960 की एक वसीयत है। ओम प्रकाश का दावा है कि वसीयत में लिखा हुआ है कि संपत्ति को बेचने का अधिकार किसी को नहीं है। आरोप है कि उसके बाद भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन के बैनामे किए जा रहे हैं। उन्होंने मंदिर की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...